कौन है सुनील छेत्री ? current affairs
current affairs :- भारत के स्टार फुटबॉलर ( सुनील छेत्री ) को तीन वर्ष के लिए पूमा का ब्रांड एम्बेसडर बनाया गया है।
सुनील छेत्री वर्तमान में अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में सर्वाधिक गोल करने वाले मौजूदा खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर है। पूमा के साथ एटवान ग्रीज़मैन, रोमेलु लुकाकू, लुईस सुआरेज़ तथा सर्जियो अगुएरो जैसे खिलाड़ी जुड़े हुए हैं।

most important current affairs
( सुनील छेत्री )भारतीय टीम में स्ट्राइकर के रूप में खेलते हैं। (current affairs) सुनील छेत्री का जन्म तेलंगाना राज्य के सिकंदराबाद नगर में 3 अगस्त, 1984 को हुआ था । " सुनील छेत्री भारत के फुटबॉल इतिहास के सर्वश्रेष्ठ खिलाडियों में से एक हैं। वे AIFF प्लेयर ऑफ़ द इयर ख़िताब वर्ष 2007, 2011, 2013, 2014 और 2017 में जीत चुके हैं "।
मौजूदा दौर में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाडियों में अग्रणी हैं। उन्होंने 101 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में 64 गोल किये हैं।
सुनील छेत्री इंडियन सुपरलीग में बेंगलुरु ऍफ़.सी. की ओर से खेलते हैं। वे अपने करियर के विभिन्न स्तरों में मोहन बागान, कंसास सिटी विज़ार्ड्स, चिराग यूनाइटेड जैसे फुटबॉल क्लब के लिए खेल चुके हैं।
सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने रिकॉर्ड छठी बार वर्ष का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना। आशालता देवी को वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुना गया। डंगमेई ग्रेस को वर्ष की उभरती हुईं महिला खिलाड़ी चुना गया। जम्मू एंड कश्मीर को बेस्ट ग्रासरूट डेवलपमेंट प्रोग्राम अवॉर्ड से नवाजा गया ।
ये है उनका पहला गोल
ये है उनका दूसरा गोल
34 साल के सुनील छेत्री तजाकिस्तान के साथ मैच से पहले 68 गोल के साथ मेसी के बराबर थे। लेकिन इस मैच में वह 2 गोल करके मेसी से आगे निकल गए। अब वह सिर्फ पुर्तगाल के स्टार फुटबॉलर रोनाल्डो से पीछे हैं। रोनाल्डा ने इंटरनेशनल फुटबॉल मैच में अबतक 88 गोल किए हैं।
इसी के साथ सुनील छेत्री अबतक सबसे ज्यादा इंटरनेशल गोल करने वाले फुटबॉलर में 13वें नंबर पर आ गए हैं। वहीं, एक्टिव फुटबॉलर में वह दूसरे नंबर पर हैं। यदि वह एक गोल और कर देते हैं तो वह अबतक सबसे ज्यादा गोल करने वाले फुटबॉलर में 10वें नंबर पर आ जाएंगे।