One liner Gk Question :- SRDnews अपने पाठकों के लिए रोज करंट अफेयर्स एवं वन लाइनर जीके क्वेश्चन (one liner gk question ) प्रतिदिन उपलब्ध करा रहा है इन प्रश्नों से आपकी अगर कुछ मदद हो जाए तो हमें बहुत खुशी होगी कृपया one liner gk question इन्हें शेयर करें..
भारत की मूलभूत एकता के लिए " भारतवर्ष " नाम का सर्वप्रथम किस रचना में उल्लेख किया गया ?भारतीय इतिहास
भारतीय इतिहास
उत्तर : - अष्टाध्याई ( पाणिनि )
यजुर्वेद संबंधित है ?
उत्तर : - यज्ञ अनुष्ठान कर्मकांड से
बौद्ध ग्रंथ दीपवंश, महावंश से किस साम्राज्य की जानकारी प्राप्त होती है ?
उत्तर : - मौर्यकालीन साम्राज्य
भगवान महावीर स्वामी के जीवन तथा 16 महाजनपदों की जानकारी किस जैन ग्रंथ से प्राप्त होती है ?
उत्तर : - भगवती सूत्र
उत्तर : - न्यूमेस्मैटिक्स ( मुद्राशास्त्र )
मंदिर निर्माण की नागर, बेसर तथा द्रविण शैलियां प्रचलित थी . भारत में मंदिरों का निर्माण किस काल से आरंभ हो चुका था ?
उत्तर : - गुप्त काल
सेल्यूकस का राजदूत इंडिका का रचनाकार मेगास्थनीज किसके दरबार में भारत आया था ?
उत्तर : - चंद्रगुप्त मौर्य
रेडियो कार्बन c-14 विश्लेषण पद्धति के द्वारा हड़प्पा सभ्यता का सर्वमान्य काल कब से कब तक माना जाता है ?
उत्तर : - 2350 से 1750 इ पू. तक
one liner gk question-2020
भारत में चांदी की उपलब्धता के प्राचीनतम साक्ष्य कहां से प्राप्त किए गए हैं ?
उत्तर : - हड़प्पा संस्कृति
बोरोबुदुर का बौद्ध स्तूप को विश्व का सर्वाधिक विशाल और अपने प्रकार का एकमात्र स्तूप है, का निर्माण किसने करवाया ?
उत्तर : - शैलेंद्र राजाओं ने
चाणक्य के अनुसार शासक को परामर्श देने के लिए कौन सी दो सभाएं थी ?
उत्तर : - मंत्री सभा और मंत्री परिषद
कुषाण वंशीय कनिष्क ने किस वर्ष से शक संवत आरंभ किया ?
उत्तर : - 78 ईसवी
संगम कालीन प्रसिद्ध रचना तमिल व्याकरण 'तोल्काप्पिय्म ' की रचना किसने की ?
उत्तर : - तोल्काप्पियर ने
ग्वालियर प्रशस्ति में किसे म्लेच्छो का नाशक बताया गया है ?
उत्तर : - नागभट्ट प्रथम
भारत पर आक्रमण करने वाला प्रथम मुस्लिम शासक कौन था ?
उत्तर : - मोहम्मद बिन कासिम
बदायूंनी ने किस के संबंध में लिखा की सुल्तान के मरने पर सुल्तान को उसकी प्रजा से तथा प्रजा को सुल्तान से मुक्ति मिल गई ?
उत्तर : - मोहम्मद बिन तुगलक
भारत में यूरोपीय कंपनियों के आगमन का क्रम क्या था ?
उत्तर : -पुर्तगाली - डच - अंग्रेज - डेन - फ़्रांसीसी
किस एक्ट के तहत कोलकाता में सर्वोच्च न्यायालय का गठन किया गया ?
उत्तर : - रेग्युलेटिंग एक्ट 1773
Most important Current Affairs|January 2020